फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   7,000 unregistered e-rickshaws plying at full speed

Etawah News: बिना पंजीकरण फर्राटा भर रहे सात हजार ई-रिक्शा

Fri, 24 Jul 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
7,000 unregistered e-rickshaws plying at full speed
इटावा। जिले में दौड़ रहे करीब 10 हजार ई-रिक्शाें में से अभी तक सिर्फ तीन हजार का पंजीकरण हो सका है। सात हजार ई-रिक्शे बिना पंजीकरण के विभिन्न रूटों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों पत्र जारी कर कहा था कि अन्य वाहनों की तरह ई-रिक्शाें का भी परिवहन विभाग में पंजीकरण कराया जाए। बावजूद विभागीय अफसर इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ई-रिक्शों की वजह से हर मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चलाने के लिए चालकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र लगाना भी अनिवार्य है। इसके अलावा पंजीकरण का शुल्क निर्धारित सवारी क्षमता के अनुसार लगना है, लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान ही नहीं है। इसकी वजह से घटना-दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शों पर कार्रवाई की धीमी प्रगति को लेकर एआरटीओ को अप्रैल में नोटिस मिल चुका है। शासन ने अवैध ई-रिक्शों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसमें एआरटीओ की लापरवाही उजागर हुई थी। इस पर उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कहा गया था। जिला मुख्यालय के साथ ही कस्बों में भी ई-रिक्शों की वजह से अक्सर जाम लगता है। शहर में यातायात पुलिस व नगर पालिका की ओर से कई बार समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ई-रिक्शा के लिए स्टैंड बनाने की बात हुई तो विवाद हो गया। ई-रिक्शा में रंग की पट्टी लगाकर रूट प्लान तय किया गया, लागू भी किया गया, मगर यह कुछ दिनों तक ही चल सका। इसके बाद समस्या ज्यों की त्यों हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जून में करीब 200 ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई है। इसके बाद ई-रिक्शा के पंजीकरण में तेजी आई है। जल्द ही सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण करवा दिया जाएगा। -प्रदीप कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed