{"_id":"694d7b8f1dfa160bbf060411","slug":"70-year-old-house-collapses-woman-dies-etawah-news-c-216-1-etw1011-135325-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भरभरा कर गिरा 70 साल पुराना मकान, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भरभरा कर गिरा 70 साल पुराना मकान, महिला की मौत
विज्ञापन
ताखा। सरसईनावर क्षेत्र में 70 साल पुराना मकान गुरुवार तड़के भरभराकर गिर गया। घर में सो रहे दंपती और उनका बेटा मलबे में दब गए। धमाके की आवाज और चीखपुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता-पुत्र को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया।
गांव निवासी अशोक कुमार गुप्ता खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका मकान काफी पुराना और जर्जर अवस्था में था। इस कारण वह दूसरे मकान में रहने की तैयारी कर रहे थे। पड़ोसी में खाली पड़ी जगह में मकान बनवा रहे थे। बुधवार शाम अशोक कुमार ने अपनी पत्नी ममता देवी (52) और पुत्र हिमांशु के साथ खाना खाने के बाद पुराने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो गए। गुरुवार तड़के करीब चार बजे अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर गई।
तीनों मलबे के साथ नीचे आ गए और दब गए। सूचना पर थानाध्यक्ष बलराज भाटी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ममता देवी को मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र को सैफई भेजा गया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मलबे में दबने से महिला की मौत हुई है। एसडीएम ताखा श्वेता मिश्रा ने बताया कि मकान गिरने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।