फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   7 thousand farmers got certificate of loan waiver

7 हजार किसानों को मिला ऋण माफी का प्रमाण पत्र

Thu, 07 Sep 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 07 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
7 thousand farmers got certificate of loan waiver
किसानों को प्रमाण पत्र देते जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amarujala

इटावा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार परिवहन एवं प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को नुमाइश पंडाल  में ऋ ण मोचन योजना के तहत लगभग 7000 किसानों को प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि को विकास का आधार बनाने  के निमित्त लोक संकल्प पत्र में की गई घोषणा की प्रतिपूर्ति के उद्देश्य से प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के उन्नयन एवं उनके सतत विकास के लिए फसली ऋण मोचना योजना लागू की है। किसान अपनी फ सलों की उत्पादकता में वृद्धि  करने के लिए वैज्ञानिक ढंग से खेती करें।
विज्ञापन


जैविक खादों का प्रयेाग करें। उन्नतिशील प्रजाति के बीजों का प्रयेाग करें। अपनी भूमि का मृदा परीक्षण कराएं। शासन  संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कर उसका लाभ लें।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह भी सपना है कि न तो हम खाएंगे और ना ही किसी को खाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की संचालित येाजनाओं का लाभ पात्र को बिना भेदभाव के मिले, किसी का शोषण न किया जाए, किसी योजना का लाभ दिलाने के लिए यदि कोई बिचौलिय या सरकारी कर्मी द्वारा धन की मांग की जाए तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।  

विधायक सदर सरिता भदौरिया ने कहा कि भगवान के बाद यदि किसी को समाज में ऊंचा दर्जा प्राप्त है तो वह किसान है, किसान गर्मी, सर्दी या बरसात हो अपने खेतों में मेहनत कर फसल पैदा करता है। पूरे देश के लोगों को पेट भरता है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने भारत के नव निर्माण का संकल्प लिया। जिसमें किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जब तक हमारे देश का किसान मजबूत नहीं होगा, किसानों की आय में वृद्धि नहीं होगी तब तक हमारे देश, प्रदेश का विकास नहीं हो सकता ।

   डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा प्रथम चरण में ऐसे किसान जिन्होंने अपने फ सली ऋ ण खातों को आधार से लिंक करा लिया है।  बैंक खाते के माध्यम से सीधा भुगतान किया जाएगा। द्वितीय चरण में जिन किसानों द्वारा अपने बैंक खाते प्रथम चरण में नहीं जुड़वाए हैं, अपने खाते आधार से जुड़वा लें।


इसी प्रकार छूटे हुए किसान जिन्होंने प्रथम, द्वितीय चरण में किसी कारण से अपने खाते आधार से लिंक नहीं करा पाये हैं, वह अपने खाते बैंक जाकर आधार से लिंक करा लें। इसके बाद लाभार्थी के खातों में सीधा भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव महेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा नवल शुक्ला, अरविंद दीक्षित, पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed