फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   65 percent power theft at eight feeders of the city

बिजली चोरी करने वालों पर अब गिरेगी गाज

Wed, 05 Aug 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
65 percent power theft at eight feeders of the city
बिजली की खपत और आमदनी का संतुलन बिगड़ने से अब बिजली विभाग भी सतर्क हो गया है। बिजली विभाग ने शहर के ऐसे आठ फीडरों को चिह्नित किया है जहां 65 फीसदी से ज्यादा चोरी हो रही है।
विज्ञापन

अब इन्हें निशाने पर रखकर पुलिस फोर्स की मदद से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
लॉकडाउन के दौर में बिजली विभाग आर्थिक संकट में पहुंच गया है। एक तो बिल जमा नहीं हो रहे हैं और दूसरे चोरी बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही ओवरलोडिंग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

विभाग ने अब सर्वाधिक चोरी वाले आठ फीडरों को चिह्नित किया है। जहां 65 फीसदी से ज्यादा लाइनलॉस है। इन्हीं को निशाने पर रखकर चेकिंग अभियान चलेगा। शहरी क्षेत्र में जो आठ फीडर चिह्नित किए गए हैं उनमें से दो लाइनपार क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर के बार्डर पर लगे मानिकपुर मोड़ तथा देशरमऊ फीडर भी इसी श्रेणी में हैं। इसके साथ ही बिल भी जमा नहीं हो रहे हैं।
अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि लाइनलॉस कम करने और चोरी रोकने के लिए जोरदार अभियान चलाया जाएगा। अभियान इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। एसडीओ राहुल बाबू कटियार, सचिन कुमार व लव कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीमें चेकिंग करेंगी।

इस दौरान घर-घर चेकिंग की जाएगी, जो भी उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े जाएंगे उनका न सिर्फ कनेक्शन काटे जाएंगे, बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। इन टीमों के साथ पुलिस भी रहेगी।
बिजली थाना भी सक्रिय रहेगा। उन्होंने बताया कि इधर लॉकडाउन के चलते चेकिंग अभियान भी ज्यादा नहीं चला, लेकिन अब पूरी सख्ती के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed