फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   632 loans stalled under PM Surya Ghar Yojana; instructions issued for resolution within 10 days.

Etawah News: पीएम सूर्य घर योजना में 632 लोन अटके, 10 दिन में निस्तारण के निर्देश

Tue, 29 Sep 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
632 loans stalled under PM Surya Ghar Yojana; instructions issued for resolution within 10 days.
इटावा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा में बैंक ऋण के 632 आवेदन लंबित मिले। इस पर सीडीओ ने लीड बैंक मैनेजर को सभी लंबित आवेदनों का 10 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रिया शर्मा ने बताया कि जिले को योजना के तहत 10611 संयंत्र स्थापना का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 10,002 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सितंबर तक 7453 संयंत्र लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 7395 संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। यह निर्धारित लक्ष्य का 99.22 प्रतिशत है।
विज्ञापन

स्थापित संयंत्रों में 6761 उपभोक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार से अनुदान मिल चुका है, जबकि शेष मामलों में प्रक्रिया चल रही है। बैठक में बिजली निगम के अधिकारियों को सोलर प्लांट लगने के बाद स्मार्ट मीटर कॉन्फिगर करने और विद्युत बिल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित 59 कनेक्शनों को तीन दिन में पूरा करने को कहा गया। सीडीओ ने वेंडरों को बैंक ऋण वाले 170 उपभोक्ताओं के यहां सोलर संयंत्र लगाकर तीन दिन में पोर्टल पर डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed