फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आरपीएफ ने गहने से भरा बैग महिला यात्री को सौंपा

आरपीएफ ने गहने से भरा बैग महिला यात्री को सौंपा

Tue, 19 Mar 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने गहने से भरा बैग महिला यात्री को सौंपा
इटावा। आरपीएफ की तत्परता के चलते एक महिला यात्री का गहनों व नगदी से भरा बैग मिल गया। इसमें करीब साढ़े पांच लाख रुपये का सामान था।
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट के एसआई टीएस चाहर ने बताया कि 19039 अवध एक्सप्रेस के बी-1 कोच की सीट नंबर 57 पर रागिनी दीक्षित सफर कर रही थीं। कोटा से इटावा आने और रात 1:48 बजे ट्रेन से उतरने के बाद महिला घर लालपुरा जाने के लिए स्टेशन से कुछ दूरी आगे शास्त्री चौराहे पहुंचे। बैग न होने की जानकारी होने पर स्टेशन लौटीं। आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर समस्या बताई। एसआई के अनुसार रागिनी दीक्षित पत्नी प्रतिभा शंकर दीक्षित(स्टेट बैंक के उप प्रबंधक) निवासी लालपुरा ने बताया कि ब्राउन कलर के बैग में दस हजार रुपये, सोने की चार चूड़ियां, सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, कान के सोने के टाप्स, चांदी की दो बिछिया, जरूरी कागजात तथा साढ़े दस हजार की नगदी थी। इन सभी की कीमत पांच लाख पचास हजार रुपये है। इस पर भरथना स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ को जानकारी देने के साथ ही इटावा से कांस्टेबल श्याम सिंह, यशवीर सिंह को भरथना भेजा। महिला बैग सीट पर मिलने के बाद दोनों कांस्टेबल ब्राउन कलर के बैग लेकर इटावा आए। रागिनी दीक्षित के सामने बैग खोला गया। सामान दिखाने और उनके पूरी तरह से संतुष्ट होने पर बैग सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed