{"_id":"595540834f1c1b9a168b45b8","slug":"61498759299-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी बिल देशहित में नहीं: नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी बिल देशहित में नहीं: नरेश अग्रवाल
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टेक्स) बिल को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने सैफई में संवाददाताओं से बातचीत में जीएसटी को काला कानून बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी इसे देश हित में नहीं मानती है। इससे देश आर्थिक रूप से गुलाम हो जाएगा। हम जीएसटी बिल का विरोध कर रहे हैं। जीएसटी बिल न तो देश की आम जनता के हित में है और न ही व्यापारियों के। इसके लागू होने से देश का व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा और देश में गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन