{"_id":"59453ccf4f1c1b28698b45c6","slug":"61497709775-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका मंदिर पर भक्तों ने की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका मंदिर पर भक्तों ने की पूजा अर्चना
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिका मंदिर पर भक्तों ने की पूजा अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
कालिका देवी मंदिर लखना पर सुदूर आंचलों से आए देवी भक्तों ने पहुंच कर मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान पुलिस चौकी पर फोर्स न होने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
शनिवार को कालिका देवी मंदिर पर आसपास जनपदों से पूजा करने वाले देवी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। नवविवाहित जोड़ों ने भी पूजा अर्चना की। इस मौके पर बच्चों के मुंडन भी कराए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास भारी वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। इस समय चौकी लखना पर पुलिस फोर्स भी कम होने के कारण दिन भर जाम सा लगा रहा। चकरनगर, बकेवर जाने वाले यात्री कड़ी मशक्कत के बाद अपने गंतव्य तक पहुंच सके। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के जाने के बाद फिर जाम लग गया।