{"_id":"57926b884f1c1b3c2bc4c210","slug":"600-desal-caught-fire-in-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप में आग से 600 लीटर डीजल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप में आग से 600 लीटर डीजल जला
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची बढ़पुरा थाना पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़पुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत उदी मोड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इसमें करीब 600 लीटर डीजल जल गया। आसपास के लोगों ने पंप कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाई। कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स आफीसर ने बताया कि डीजल टैंक का पाइप चोक होने से बनी गैस के गुबार से धुआं छा गया।
विज्ञापन
उदी चौराहे के पास इंडियन आयल का चंबल वैली हाईवे सर्विसेस नाम से पेट्रोल पंप है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे कर्मचारी अपने काम में लगेे थे, तभी तेज धमाके के साथ डीजल टैंक में लगे ढक्कन से डीजल के साथ तेज धुआं उठने लगा। आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसओ बढ़पुरा रमाकांत दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे में स्थिति को काबू में किया गया। अगिभनशमन अधिकारी शिव दयाल शर्मा ने सेफ्टी वाल्व किसी तरह से बंद होने से पाइप लाइन के चोक होने और अचानक गैस बनने से वाल्व खुलने पर तेज धुआं निकलने की आशंका जताई है। कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स आफीसर अजय यादव ने बताया कि टैंक चेक कराया जा रहा है। फिलहाल पंप को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन