फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   57 buses left from the district in PM's rally

पीएम की रैली में जिले से गईं 57 बसें

Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
57 buses left from the district in PM's rally
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 दिसंबर (आज) को कानपुर में होने वाली रैली के लिए इटावा जिले से रोडवेज की 57 बसें कानपुर भेजी गईं है। इनमें से 42 बसें इटावा डिपो और 15 बसें सैफई डिपो से भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम से पहले सभी बसें इटावा से एआरएम एमसी शर्मा के दिशा निर्देशन में रवाना हुईं। इस बारे में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शर्मा ने बताया उन्हें कानपुर देहात जिले का सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र मिला है।
विज्ञापन

बसें सिकंदरा तहसील पहुंचने के बाद ब्लाक और गांवों में जाएंगी। लेखपालों को बसें आवंटित की गईं हैं। सभी बसें मंगलवार की शाम को लौटकर आएंगी। वर्कशॉप में बैठकर वह बस अड्डे पर सहायक स्टेशन इंचार्ज संग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी रूट, एक्सप्रेस-वे, लोकल रूट पर बसों की मांग होने पर वर्कशॉप से रवाना की जाएंगी। इस दौरान जो बस आएगी, उसका कैश तभी जमा कराएगा जाएगा जब जरूरत पड़ेगी कि बस को दूसरे रूट पर भेजना है।
एआरएम ने बताया कि यात्रियों को परेशानियां न हों इसे दूर करने के लिए बसों के फेरे बढ़ाकर उन्हें डबल कर दिया है। इटावा से फर्रुखाबाद, कानपुर, आगरा, मैनपुरी रूट पर बसों के फेरे डबल किए गए हैं। दिल्ली के लिए जाने वाली बसों का अंतराल बढ़ा दिया गया है।

पहले बसें हर आधे घंटे में जा रहीं थीं, अब एक घंटे में छूटेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि ज्यादातर बसें कानपुर रूट की लगाई गई हैं, इनकी संख्या 35 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed