{"_id":"638e3def3eb0056c7c5ed944","slug":"57-30-percent-voting-in-mainpuri-election-in-jaswantnagar-etawah-news-knp7319580163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 2019 का नहीं टूटा रिकार्ड, 57.30 फीसदी हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 2019 का नहीं टूटा रिकार्ड, 57.30 फीसदी हुई वोटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। नेताजी के जाने के बाद सपाई इस चुनाव को उनसे जोड़कर जनता का बता रहे थे। लेकिन इसके बाद भी वोटर कम निकले। हाल से रहा कि 57.30 फीसदी मतदान हुआ जो 2019 की अपेक्षा 0.40 प्रतिशत कम रहा।
विधानसभा क्षेत्र के 483 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था, लेकिन सुबह मतदाताओं में सुस्ती दिखाई दी। सुबह नौ बजे तक सिर्फ 5.6 प्रतिशत मतदान ही हो सका। इसके बाद थोड़ी तेजी आई। 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। घरों से काम काज करने के बाद महिलाएं निकलीं। युवा भी पहुंचे। कई जगह शिकायतें होने और ईवीएम खराब होने के दौरान एक बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हो सका। ऐसे में सपा परिवार की चिंताएं बढ़ गईं। शाम छह बजे तक सिर्फ 57.30 फीसदी वोटिंग हुई।
समय मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे 5.06
सुबह 11 बजे 20
दोपहर 01 बजे 32
दोपहर 03 बजे 47
शाम 05 बजे 57
शाम 06 बजे 57.30
मतदान प्रतिशत गिरने से दोनों दलों में बेचैनी
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए मैनपुरी उपचुनाव में इस बार जसवंतनगर क्षेत्र में जमकर वोटिंग की उम्मीद जताई जा रही थी। भाजपा और सपा के नेता भी मान रहे थे कि इस बार 60 फीसदी से ज्यादा मतदान होगा। लेकिन शाम छह बजते ही जैसे ही वोटिंग का समय खत्म हुआ और आंकड़े सामने आए तो दोनों दलों की बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन
जीत-हार की लगी गणित
चुनाव संपन्न होने के बाद चाय की दुकानों से लेकर गली-मोहल्लों तक में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। किस दल का पलड़ा भारी रहा इसकी गणित लगाई जाती रही। नेताओं ने जोड़-घटाना लगाकर अपने प्रत्याशी की जीत तय बताई। दूसरे जिलों के लोग भी फोन पर संपर्क करके चुनाव के बारे में जानकारी लेते रहे।
रात तक जमा होती रहीं ईवीएम
चुनाव संपन्न होने के बाद शहर के दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में देर रात तक ईवीएम को जमा करने का दौर चलता रहा। जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, एडीएम जयप्रकाश समेत आलाधिकारी महाविद्यालय में मौजूद रहे। सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाकर कमरे को सील कर दिया गया है। आठ दिसंबर को यहीं मतगणना होगी।
खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय रही। जसवंतनगर, सैफई, ताखा, बसरेहर में चुनाव होने के कारण टीम हर गतिविधि पर नजर रखे रही। खुफिया की सूचना पर पुलिस भी कई इलाकों में अलर्ट हुई और भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ा।