{"_id":"646a6b467ca7bc6e8702eba4","slug":"55-thousand-complaints-settled-in-lok-adalat-etawha-news-c-12-1-246288-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लोक अदालत में 55 हजार शिकायतें निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लोक अदालत में 55 हजार शिकायतें निपटीं
Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
(फोटो नं 26) फीता काटकर लोक अदालत का शुुभारंभ करते जिला जज विनय कुमार द्विवेदी साथ में अन्य अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला जजी परिसर में रविवार को आयोजित लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते से कुल 55196 वादों को निस्तारण किया गया। पिछली लोक अदालतों में निस्तारित होने वालों से इस बार ज्यादा मामले निपटाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को जिला जज निवय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 55196 वादों का निस्तारण कराया गया है। इसमें मोटर दुर्घटना क्षति पूर्ति के 38 वादों में 2, 36, 38, 000 रुपये प्रतिकर के रूप में पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह द्वितीय ने निर्धारित किया।
फौजदारी के 5521 वादों का निस्तारण करते हुए 7, 21, 030 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार कल्याण आनंद प्रकाश द्वितीय व अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश शैलेंद्र निगम की ओर से संयुक्त रूप से 39 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण कराकर 30 जोड़ों की विदाई कराई गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्री लिटिगेशन स्तर के दाम्पत्य विवादों में कुल पांच प्रकरणों का सफलता पूर्वक निस्तारण कराया गया। न्यायिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों बैंकों से संबंधित प्रीलिटिगेशन 52, 570 वाद निस्तारित किए गए। इसमें 8, 25, 49053 रुपये वसूल किए गए। प्री लिटिगेशन व लंबित वादों का निस्तारण करते हुए सकल रूप से 106855718 रुपये धनराशि के मामले निस्तारित किए गए। जिले के अलग अलग स्थानों से आए लोगों को बैंकों के ऋण भुगतान के सम्बंध में अच्छी छूट दी गई। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।