{"_id":"c3b1b7c9a3a8ac0272493b48d19170f2","slug":"54-5-percent-of-the-vote-in-a-four-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉक में हुआ 54.5 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉक में हुआ 54.5 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय जिला पंचायत के रिक्त पदों के लिए रविवार को वोट डाले गए। इस उप चुनाव को लेकर जिले के चार ब्लॉकों में पंचायत सदस्य के 75 और बीडीसी के एक पद के लिए कुल 54.5 फीसदी मतदान हुआ।
सबसे अधिक चकरनगर ब्लॉक में 60.8 प्रतिशत और सबसे कम बढ़पुरा में 48 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोपहर में कई बूथों पर सन्नाटा भी पसरा रहा।
जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 1882 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम प्रधान के एक रिक्त पद के लिए चुनाव कराए गए। जिसमें पंचायत सदस्य के 1807 पदाें पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
विज्ञापन
जबकि बाकी 75 पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदान कराया गया। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के दो रिक्त पदों में से बसरेहर ब्लॉक की सीट पर निर्विरोध चुनाव हो गया। जबकि चकरनगर ब्लॉक की टिटावली सीट के लिए चुनाव हुआ। ग्राम प्रधान के एक मात्र पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया।
ताखा ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायत सदस्यों, बढ़पुरा ब्लॉक के 16, महेवा के 33, चकरनगर के 5 पदों और एक बीडीसी पद के लिए मतदान रविवार को हुआ। इसके लिए 36 मतदान केेंद्रों पर 50 बूथों बनाए गए थे।
हरेक ब्लॉक के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जबकि ताखा में 2, बढ़पुरा व चकरनगर में 3-3 और महेवा में 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए। हरेक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती रही।
मतदान निर्धारित समय 7 बजे से शुरू हुआ। लेकिन मतदाताओं में पंचायत के आम चुनाव की तरह उत्साह नहीं रहा। दोपहर में महेवा के उझियानी आदि केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। चकरनगर ब्लॉक में सबसे अधिक 60.8 प्रतिशत, ताखा में 54.87 प्रतिशत, महेवा में 53.7 प्रतिशत और बढ़पुरा में सबसे कम 48 प्रतिशत वोट पड़े। कुल मिलाकर चारों ब्लॉकों में 54.5 फीसदी मतदान हुआ।