{"_id":"5c8bef4cbdec2214130e5bb7","slug":"51552674636-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की चौपाल में ग्रामीणों को नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की चौपाल में ग्रामीणों को नसीहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। होली के त्योहार व लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने व मतदान में मतप्रतिशत को बढ़ाने के लिए सीओ भरथना व प्रभारी निरीक्षक बकेवर ने गुरुवार रात को ग्राम मानपुरा में चौपाल का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों से बातचीत कर गांव में भयमुक्त होकर चुनाव में शामिल होने का आह्वान किया।
सीओ भरथना बैजनाथ व प्रभारी निरीक्षक संतोष त्रिपाठी व चौकी प्रभारी रमाशंकर उपाध्याय व उमेश यादव के साथ ग्रामीणों को बताया कि होली नजदीक है। जिले में 144 धारा लागू है। सभी लोग होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी प्रकार की शराब पीकर हुड़दंग होने पर पुलिस कतई बर्दास्त नहीं करेगी। लोगों से कहा कि लोकसभा चुनाव में किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अपने मन से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करें।
अगर कोई उन्हें डराए या धमकाए तो इसकी सूचना लखना चौकी व बकेवर थाने में जरूर दें। भयमुक्त होकर मतदान करें। वहीं उन्होंने ग्रामीणों से गांव में अवैध तरीके से शराब बिक्री होने की सूचना भी पुलिस को दें। अगर होली की हुड़दंग में कोई शराब पीकर सड़कों पर उत्पात करता मिला तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव के चलते शस्त्र भी दुकानों या थाने में जमाकर दें। इसकी पर्ची थाना में अवश्य दें। अनिल कुमार, सर्वेश यादव, कल्लू यादव, प्रहलाद सिंह, राकेश पांडेय, राजू कठेरिया, सुरेश यादव, रामसिंह सहित आदि मौजूद रहे।