फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी

कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी

Sat, 03 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी
कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी
विज्ञापन

इटावा। रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर टूंडला की ओर से आई मालगाड़ी में तेज झटके के साथ कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक डाउन ट्रैक बाधित रहा। ब्लाक के कारण मालगाड़ी दोपहर 12: 57 मिनट से रुकी थी। ब्लाक खुलने पर दोपहर 1:50 पर मालगाड़ी कानपुर की ओर रवाना होने को हुई। तभी तेज झटके के साथ मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई और मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। मालगाड़ी के 20 वैगन अलग हो गए। आधी मालगाड़ी पीछे रह गई। इस पर गेट मेन ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने चालक को सूचना देकर गाड़ी रुकवाई। जानकारी मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अलग हुए वैगन को कपलिंग से जोड़ा। इसके बाद करीब 35 मिनट तक डाउन ट्रैक बाधित रहा। दोपहर 2:25 पर सीपीसी मालगाड़ी के कानपुर रवाना होने के बाद डाउन ट्रैक बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed