फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   500 amarnath yatri in danger

बिगड़े हालात में फंसे 500 अमरनाथ यात्री

Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
500 amarnath yatri in danger
श्रीनगर स्थित भंडारा स्थल पर बृजेश मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के बिगड़े हालात ने अमरनाथ यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। आतंकी बुरहान की मौत के बाद हालात इस कदर खराब हुए कि जिले केे करीब 500 श्रद्धालु घाटी की हिंसा के बीच विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। मोबाइल और नेटवर्क सेवा बंद होने से ये भी पता नहीं चल पा रहा कि श्रद्धालु कहां रुके हैं। फिलहाल किसी भी अमरनाथ यात्री की वापसी नहीं हुई है।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जिले से 28 जून को रवाना हुआ था। तबसे अब तक कुल 13 जत्था जा चुके हैं। यह श्रद्धालु श्री आनंदेश्वर महाराज अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल, शिव सेवक संघ नई दिल्ली और श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के रजिस्ट्रेशन पर दर्शन करने गए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या 500 के आसपास मानी जा रही है। इनमें 90 श्रद्धालु ऊसराहार क्षेत्र से हैं। 50 लोग शिव सेवक संघ के जिला संयोजक राजीव लोचन दीक्षित की अगुवाई में गए हैं। 70 लोगों का जत्था जसवंतनगर से रवाना हुआ है। 13 लोग शहर के सती मोहल्ला से यात्रा पर गए हैं। 40 लोग शहर से सटे कुनैरा गांव से बर्फानी बाबा के दर्शन करने गए हैं। कुनैरा गांव के श्रद्धालु  9 चार पहिया वाहन से गए हैं। जिनकी अगुवाई शैलेंद्र यादव और बासू तिवारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्हाट्स एप और फेसबुक पर फोटो और पोस्ट अपलोड करके श्रद्धालु अपने बारे में बताते रहे हैं। लेकिन दो दिन से उनकी लोकेशन मिलना बंद हो गई है। यात्रा पर श्रद्धालुु बासू तिवारी के भाई बर्फानी सेवा मंडल के उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि दो दिन से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदेश्वर महाराज सेवा मंडल के महामंत्री ओमरतन कश्यप ने बताया कि कुनैरा गांव से गए चार पहिया वाहनों में से एक में जीपीएस लगा है। दो दिन पहले उनकी लोेकेशन पहलगाम में पाई गई थी। अब वह कहां हैं, इसका कोई अंदाजा नहीं है। श्री कश्यप के मुताबिक 28 जून को रवाना हुए यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके होंगे। उम्मीद है कि वह यात्रा की वापसी में हों। लेकिन हालात बिगड़ने से कहीं फंसे हो सकते हैं।


उधर श्रीनगर के हनुमान गढ़ी मंदिर में भंडारा का आयोजन कर रहे अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के मंत्री बृजेश मिश्रा इस समय कश्मीर में हैं। उनके मोबाइल पर किसी तरह संपर्क हुआ तो बताया कि यहां कर्फ्यू लगा हुआ है। स्थिति बेहद तनावपूर्ण हैं। कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर पर भी पथराव किया था। लेकिन मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। यहां करीब 500 श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। जिसमें कुछ लोग इटावा के भी हैं। मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed