फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 thousand houses and three sewer line connection

मकान 50 हजार और सीवर लाइन के कनेक्शन महज तीन

Tue, 02 Jun 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 02 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
50 thousand houses and three sewer line connection

सीवर लाइन से दो सौ मीटर की परिधि में सीवर कनेक्शन लेना अनिवार्य है। इसके बाद भी लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। सीवर प्रोजेक्ट का फर्स्ट फेज पूरा हुए करीब आठ महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक 50 हजार मकानों में से महज तीन ने शुल्क जमा कर कनेक्शन लिए हैं।

विज्ञापन


वह भी तब जब नगर पालिका ने कनेक्शन शुल्क दो दो हजार रुपये से घटाकर मात्र पांच सौ रुपये कर दिया है। गौरतलब है कि सीवर प्रोजेक्ट का फर्स्ट फेज पूरा होने के बाद करीब आठ महीने पहले जलनिगम ने इसे नगर पालिका को विधिवत हैंडओवर भी कर दिया था।
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सीवर लाइन से दो सौ मीटर की परिधि में आने वाले मकानों के लिए कनेक्शन लेना अनिवार्य किया जा चुका है। कनेक्शन शुल्क भी कम कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी न तो लोगों ने खुद कनेक्शन लेने की दिशा में कोेई रुचि दिखाई और न ही पालिका की ओर से कोई कार्ययोजना तैयार की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक मात्र तीन कनेक्शन हो पाए हैं जबकि शहर में मकानों की संख्या 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। दरअसल फस्ट फे ज में सीवर लाइन का काम पुराने में शहर में पूरा हुआ है।

यहां पर पहले से लोगाें के  मकानों में टैंक शौचालय बने हैं। चूंकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है इसलिए वे कनेक्शन लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

टैंक सिस्टम से सस्ता सीवर
अधिकारियों का कहना है कि टैंक सिस्टम से सीवर काफी सस्ता है। लैट्रिन के लिए टैंक का निर्माण कराने में करीब 50 से 60 हजार रुपये का खर्चा आता है।

दो साल के  बाद टैंक सफाई कराने पर 5 हजार रुपये का खर्चा आता है जबकि सीवर का एक बार 500 रुपये का शुल्क अदा कर कनेक्शन लेना है। इसके बाद निर्धारित मासिक शुल्क अदा करना है।


नालियों में बहती है गंदगी
कई मोहल्लों  में लोगाें ने मकान में टैंक शौचालयों का निर्माण कराकर पाइप नाली की ओर निकाल दिया है। टैंक  के ओवरफ्लाें होने पर मलयुक्त पानी नालियों में  बहना शुरू हो जाता है।

बरसात के मौसम में तो गंदगी सड़कों पर आ जाती है और वातावरण दूषित हो जाता है। उक्त शौचालयों के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed