{"_id":"6217d41a0dc6e51f61175d62","slug":"50-buses-will-run-for-kanwariyas-etawah-news-knp682409898","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के लिए चलेंगी 50 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के लिए चलेंगी 50 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। महाशिवरात्रि पर इटावा और आसपास के कांवड़िये फर्रुखाबाद जिले के श्रंगीरामपुर में गंगाजल लेने जाते हैं। इन कांवड़ियों के लिए रोडवेज ने 50 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। ये बसें 26 फरवरी से इटावा डिपो से रवाना होंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया एक मार्च को महाशिवरात्रि है। श्रंगीरामपुर के रजीपुर मेला जाने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए इटावा रीजन ने पूरी तैयारी कर ली है।
रीजन के इटावा डिपो से 26, औरैया, शिकोहाबाद, बेवर और मैनपुरी डिपो से 6-6 बसें भेजी जाएंगी। अग्रवाल ने बताया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों को शत प्रतिशत ऑन रोड रखें।
विज्ञापन
जिससे किसी भी कांवड़ियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक औरैया व शिकोहाबाद डिपो से और बसें इटावा डिपो मंगवाएंगे।