फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 acres of paddy crop submerged due to blockage of drain

Etawah News: नाली बंद होने से 50 एकड़ धान की फसल जलमग्न

Wed, 30 Sep 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
50 acres of paddy crop submerged due to blockage of drain
भरथना। नाली अवरुद्ध होने से लहरोई क्षेत्र में करीब 50 एकड़ खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल जलमग्न हो गई है। फसल नष्ट होने की आशंका को लेकर मंगलवार को लहरोई मौजा के कई किसान तहसील पहुंचे और नाली खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित किसान हरगोविंद, नीरज सिंह, श्यामलाल, करतार सिंह, भूपाल सिंह, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, अवनीश कुमार और राजवीर सिंह आदि ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कुछ लोगों ने नाली पर कब्जा कर उसे अवरुद्ध कर दिया है। जल निकासी बंद होने से बारिश का पानी खेतों में भर गया है और धान की फसल पानी में डूबी हुई है। किसानों ने बताया कि खेतों में लगातार पानी भरे रहने से धान की फसल खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन


समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने तहसीलदार हर्ष निशांत को समस्या की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्र का मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने मौके पर मौजूद लेखपाल श्रद्धा कमल, मनीष कुमार और अजय यादव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed