फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   45 shopkeepers challaned for lockdown violation and trespassing

लॉकडाउन उल्लंघन और अतिक्रमण करने पर 45 दुकानदारों के चालान काटे

Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
45 shopkeepers challaned for lockdown violation and trespassing
बकेवर। लखना नगर पंचायत ने पुलिस के साथ बाजार में चेकिंग कर नियम विरुद्ध दुकानों को खोलने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क न पहनने को लेकर 45 दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने ऑड-इवेन के तहत बाजार खोलने का निर्देश जारी कर रखा है। कस्बा लखना व बकेवर में कई दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत लखना के ईओ देवेंद्र सिंह लखना चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे नगर पंचायत के कर्मचारियों व पुलिस फोर्स के साथ लखना बाजार में चेकिंग की। इस दौरान लॉकडाउन उल्लंघन करते पाए गए 45 दुकानदारों के चालान काटे गए। नगर पंचायत लखना के ईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग लगातार जारी रहेगी। जो भी लॉकडाउन नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed