फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बच्चों ने उठाया ऐतिहासिक मेले का लुत्फ

बच्चों ने उठाया ऐतिहासिक मेले का लुत्फ

Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने उठाया ऐतिहासिक मेले का लुत्फ
निवाड़ीकला। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर पर लगने वाले मेले में जबरदस्त खरीददारी हुई । इस दौरान महिलाओं ने अपने दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को खरीदा। दूसरी ओर बच्चों ने विभिन्न तरीकों के झूला झूले और खिलौने खरीदे।
विज्ञापन


मेले की शुरुआत शिवरात्रि से शुरू हो जाती है जो होली तक चलती है। मेले में कस्बा सहित आसपास के गांवों के लोग भी अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तु की खरीददारी करते है। वहीं, मेला देखने आए बुजुर्ग राम सिंह बताते है कि निवाड़ीकला का मेला काफी पुराना है। हम बचपन से ही प्रत्येक वर्ष मेला देखने आते है। उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चों में मेला की रुचि कम हो गई है। लेकिन कभी जमाने मे इस मेला में मिलने वाले मिट्टी के बर्तन काफी प्रसिद्ध थे। दुकानदार रमेश ने बताया कि अबकी बार मटकी और दूध गर्म करने के बर्तन की ज्यादा मांग देखने को मिल रही है। चौकी प्रभारी संतोष कुमार और जितेंद्र कुमार अपने हमराहियों के साथ लगातर गश्त करते नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed