फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पंचायत करने गए दरोगा का दबंगों ने सिर फोड़ा

पंचायत करने गए दरोगा का दबंगों ने सिर फोड़ा

Sat, 30 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पंचायत करने गए दरोगा का दबंगों ने सिर फोड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार(इटावा)। जमीन के विवाद की पंचायत करने गए दरोगा का दबंगों ने लाठी से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। दरोगा को बचाने आए सिपाही को भी पीटा है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बिरतिया गांव के बाबूराम यादव के पांच भाई हैं। एक भाई की मृत्यु कुछ दिन पहले हो गई है। मृतक की पत्नी कई दिनों से हक मांग रही थी। इसको लेकर उपजिलाधिकारी ताखा से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत के निस्तारण को लेकर भरतिया चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार हमराह सिपाही राजशेखर के साथ गांव में जांच करने गए थे। दरोगा मौके पर ही पंचायत करने लगे। यह पंचायत में अलग-अलग भाइयों का हक तय करने लगे। इससे नाराज चारों भाइयों ने दरोगा को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाठी से हमला कर सिर फोड़ दिया। बचाने आए सिपाही राजशेखर को भी दबंगों ने पीटा है। दबंग दरोगा व सिपाही को पीटते रहे, कोई बचाने नहीं आया। सूचना पर पहुंची ऊसराहार पुलिस गंभीर हालत में प्रमोद कुमार को सरसईनावर सीएचसी ले गई। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


बदनामी से थाना पुलिस पूरे मामले को पहले तो दबाने की कोशिश में लगी रही, बाद में अधिकारियों के दबाव में दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इस संबंध में थाना ऊसराहार में चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने दबंग बाबूराम, बृजेंद्र, बाबूराम की पत्नी, उसके दो भाइयों के विरुद्ध जानलेवा हमले एवं सरकारी कार्य में बाधा सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है।



पुलिस ने आरोपी बृजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पंचायत करने गए दरोगा का दबंगों ने सिर फोड़ा
बचाने आए सिपाही को भी धुना
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed