फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हाइवे पर ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, हेल्पर घायल

हाइवे पर ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, हेल्पर घायल

Thu, 21 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, हेल्पर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर पिलखर के पास आगे जा रहे ट्रक के चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे ट्रक का चालक संतुलन खो बैठा। वह आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे जा रहे ट्रक का चालक ट्रक को भगा ले गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने चालक के मरने की पुष्टि की। जबकि हेल्पर को भर्ती कर लिया।
बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के गांव चकबेरी शाला निवासी राजन सिंह (30) ट्रक चालक था। वह इस समय कानपुर के बर्रा में रहता था। बुुधवार शाम को वह अपने ट्रक में माल लादकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ हेल्पर रोहित कुमार निवासी शिवली कानुपर देहात साथ था। जब उसका ट्रक हाईवे पर पिलखर गांव के पास पहुंचा तभी आग जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया । राजन अपने ट्रक को नहीं रोक सका और वह पीछे से आग जा रहे ट्रक में जा घुसा। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने राजन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजन के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार बब्लू मरदीना व प्रदीप अवस्थी निवासी हेमंत विहार बर्रा, कानपुर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र में केके कॉलेज के पास हुुई जहां बाइकों की भिड़ंत में मोइनुद्दीन निवासी नौरंगाबाद घायल हो गया। इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर मनियंामऊ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दानवीर तिवारी पुत्र छोटे लाल निवासी पीपरी पुरा लवेदी घायल हो गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार विकास निवासी विकास कॉलोनी घायल हो गया। इसके अलावा इकदिल के पास ट्रक पर चढ़ते समय अचानक गिरने से सुरेंद्र निवासी विकास कॉलोनी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, हेल्पर घायल
-अन्य सड़क हादसों में छह लोग हुए गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed