फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   40,000 rupees stolen from retired employee's account by changing ATM

Etawah News: एटीएम बदलकर रिटायर्ड कर्मी के खाते से 40 हजार उड़ाए

Fri, 16 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
40,000 rupees stolen from retired employee's account by changing ATM
इटावा। शहर के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के पक्का बाग स्थित एक एटीएम बूथ पर जालसाजों ने मदद के बहाने बीएसएनएल रिटायर्ड कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

शहर के कृष्णा कॉलोनी, पक्का बाग निवासी रमेश सिंह चौहान ने बताया कि वह बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। बुधवार को पक्का बाग स्थित एटीएम बूथ से नकदी निकालने गए थे। वह जब ट्रांजेक्शन कर रहे थे तभी दो अज्ञात युवक बूथ के अंदर दाखिल हुए। जालसाजों ने चालाकी से रमेश का पिन देख लिया और मदद करने के बहाने झांसा देकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वे बूथ से बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। शातिरों ने कालपी सर्कुलर रोड स्थित बूथ पर जाकर रमेश के कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित रमेश सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के पास घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है जिसमें दो आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक न तो मौके का मुआयना किया और न ही आरोपियों को पकड़ने में कोई रुचि दिखाई है। सीओ सिटी ने अभयनारायण राय ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़ित से अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed