फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   39 girl students survive road accident on expressway

Etawah News: एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बचीं 39 छात्राएं

Wed, 01 Apr 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
39 girl students survive road accident on expressway
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात लखनऊ से राजस्थान के रणथंभौर जा रही स्कूली छात्राओं की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में सभी उनतालीस छात्राएं सुरक्षित रहीं जबकि हेल्पर समेत दो छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन




लखनऊ के जीडी गोयंका स्कूल की कक्षा दस से बारह तक की 39 छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ के साथ निजी बस से राजस्थान के रणथंभौर भ्रमण पर जा रही थीं। मंगलवार देर रात करीब एक बजे जब बस ऊसराहार थाना क्षेत्र के पास पहुंची तभी चालक दिनेश मिश्रा को अचानक नींद की झपकी आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण बस आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायल हेल्पर अंकित कुमार और छात्रा पावनी अग्रवाल व अर्जिता जायसवाल को सैफई भेजा गया। बस में सवार अन्य सभी छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को हाइड्रा मशीन और क्रेन की मदद से हटाकर टोल प्लाजा भेजा गया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी छात्राएं सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बसों से आगे भेज दिया गया है। पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है जिससे बस की टक्कर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed