{"_id":"645a9a67fb34330dae0cf0b4","slug":"37-peti-sharab-found-in-guest-house-etawha-news-c-12-1-224875-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गेस्ट हाउस से 37 पेटी शराब बरामद, प्रत्याशी पुत्र सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गेस्ट हाउस से 37 पेटी शराब बरामद, प्रत्याशी पुत्र सहित चार गिरफ्तार
Wed, 10 May 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 10 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में चेकिंग के दौरान भरथना पुलिस ने 37 पेटी शराब बरामद की है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चेयरमैन प्रत्याशी का बेटा भी शामिल है।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को सकुशल कराने के लिए चेकिंग की जा रही है। भरथना पुलिस मंगलवार तड़के गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि भरथना चेयरमैन पद के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को चोरी छिपे पैसा व शराब बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऊसराहार रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में काले रंग की कार में शराब बांटने के लिए रखवाई गई है।
इस सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पहुंचकर चेकिंग की। वहां से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 37 पेटी शराब मिली। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अंकित यादव निवासी अरविंद नगर भरथना, गौरव यादव निवासी कलंद्रा, श्यामेंद्र यादव निवासी नगला धना व रोहित निवासी नगला बाग बताए है। अंकित ने बताया कि उसके पिता भरथना नगर पालिका से चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि जिस ठेके से इतनी बड़ी मात्रा में शराब खरीदी गई थी उसे चिह्नित कर लिया गया है। ठेका निरस्त किया जाएगा। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अजय कुमार यादव गुल्लू ने बताया कि चुनाव में हार की आशंका देखकर विपक्षी बौखलाए हुए हैं। साजिश करके झूठे मामले में बेटे को फंसाया है।