फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   357 patients underwent investigation in health camp

स्वास्थ्य शिविर में 357 मरीजों ने कराई जांच

Sat, 09 Nov 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
357 patients underwent investigation in health camp
भरथना। ग्रामीण महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में पूर्व विधायक स्व. प्रो. सहदेव सिंह की स्मृति में पालीखुर्द में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे 357 मरीजों ने जांच कराकर दवा ली।
विज्ञापन

सीएचसी भरथना की टीम ने ग्राम पालीखुर्द में शिविर में मरीजों की जांच की। 114 मरीजों की शुगर की जांच हुई। जिसमे 11 मधुमेह के रोग से ग्रसित मरीज पाए गए। जांच में 23 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए, जिनको जिला अस्पताल में नि:शुल्क आपरेशन कराने की सलाह दी गई। आठ मरीज ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित पाए गए अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने परामर्श देते हुए नियमित दवा सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलने के साथ ही बीमारियों ने पैर पसारना शुरूकर दिया है। जिसमें सबसे अधिक बुखार के मरीज पाए जा रहे हैं। इन रोगों की रोकथाम के लिए अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखने की सलाह दी। सीएचसी पर प्रत्येक बुधवार को परिवार कल्याण विभाग द्वारा नसबंदी कैंप लगाया जाता है। जिसका लोग लाभ ले सकते हैं। स्वास्थ्य शिविर में महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष प्रभावती, सचिव आदित्य कुमार, अलका, महेश शशि, वीरेंद्र विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed