फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   34 thousand registered for discussion program on examination

Etawah News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए 34 हजार ने कराया पंजीकरण

Sun, 14 Jan 2024 02:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
34 thousand registered for discussion program on examination
इटावा। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जिले में 34 हजार पंजीकरण हुए हैं। कार्यक्रम के सातवें संस्करण का आयोजन जनवरी-फरवरी में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकृत कराने की तिथि 12 जनवरी निर्धारित थी। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग को 34 हजार पंजीकरण करवाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष शत प्रतिशत पंजीकरण हो गए हैं। ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता के विजेता को विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ प्रशंसा प्रमाण पत्र और किट दी जाएगी। विजेताओं में से कुछ छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, विजेताओं को पीएम के साथ उनकी ऑटोग्राफ वाली तस्वीर की डिजिटल स्मारिका भी दी जाएगी। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए शत प्रतिशत पंजीकरण हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed