{"_id":"64442abdf5d8a3c77e075f04","slug":"34-nomination-in-nikay-election-etawha-news-c-12-1-194410-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चेयरमैन पद के लिए 34 नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चेयरमैन पद के लिए 34 नामांकन दाखिल
Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
इटावा। निकाय चुनाव के लिए जनपद के तीन नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि नगर निकाय निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को छठवें दिन भी जारी रही। अब तक नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 नामांकन पत्र क्रय किए गए। अभी तक इटावा सीट से किसी भी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 नामांकन पत्र बिके। इसमें से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए हैं। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के अध्यक्ष पद के लिए 10 नामांकन पत्र बिके। इसमें से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी सत्यनारायण ने नामांकन कराया है।
नगर पंचायत इकदिल के अध्यक्ष पद के लिए कुल 21 नामांकन पत्र क्रय किए गए। इसमें से कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नगर पंचायत बकेबर के अध्यक्ष पद हेतु कुल 51 नामांकन पत्र क्रय किए गए। इसमें से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पंचायत लखना के अध्यक्ष पद हेतु कुल 28 नामांकन पत्र क्रय किए गए। इसमें से छह नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
वहीं सभासद पद के लिए नामांकन कराने वालों की खासी चहलपहल दिखी। नगर पालिका परिषद इटावा के 40 वार्डों में सभासद पद के लिए कुल 412 नामांकन पत्र क्रय किए गए। 37 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नगर पालिका परिषद भरथना के 25 वार्डों में 136 नामांकन पत्र बिके। 33 ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के 25 वार्डों में सभासद पद के लिए 101 नामांकन पत्र क्रय किए गए। 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
नगर पंचायत इकदिल के 14 वार्डों में 83 नामांकन पत्र क्रय किए गए। सभासद पद के लिए 65 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए हैं। बकेवर के 12 वार्डों में 64 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 31 नामांकन दाखिल किए गए। नगर पंचायत लखना के 11 वार्डों में सभासद के लिए 40 नामांकन पत्र क्रय किए गए। विभिन्न वार्डों से 25 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं।