{"_id":"585581a24f1c1bb95164a55c","slug":"3300-meter-wire-theft-from-bharthana-chakarnagar-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना-चकरनगर बिजली लाइन से 3300 मीटर तार चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना-चकरनगर बिजली लाइन से 3300 मीटर तार चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना से चकरनगर जाने जाने वाली बिजली लाइन के 16 खंभों के 3300 मीटर तार शुक्रवार रात चोरों ने काट लिए। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक हफ्ता पूर्व भी इसी लाइन के 14 खंभों के तार चोरी हो गए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एसडीओ चकरनगर अजय गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात भरथना 220 केवीए से चकरनगर बिजलीघर को जाने वाले 33 हजार वोल्ट की लाइन से कुड़रिया रजवाहा के किनारे से कनढैया पुलिया के बीच 16 खंभों के तार चोर काट ले गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर एसडीओ चकरनगर अजय गौतम, जेई राजेद्रं सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि टकरूपुर बिजलीघर बन जाने के बाद चकरनगर बिजलीघर को टकरूपुर से जोड़ दिया गया है। इसके चलते करीब 6 माह से ये लाइन चालू नहीं है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। चोर इस बार भी किसी चार पहिया वाहन से आए थे। खंभों के पास इस बात के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में किसी विभागीय व्यक्ति की मिलीभगत की आशंका जताई है।
एक हफ्ता पूर्व 14 खंभों से हुई थी चोरी
गत 11 दिसंबर की रात चोर इसी लाइन से कुड़रिया रजवाहा के किनारे कुड़रिया गांव की पुलिया के पास तक 14 खंभों के तार काट ले गए थे। जिसका पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। चोरों ने जहां तार काट के छोडे़ थे, उसी के आगे 16 खंभों के तार चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन
वर्जन
पहले भरथना 220 केवी उपकेंद्र से बकेवर, लखना एवं चकरनगर को विद्युत आपूर्ति के लिए इस लाइन का उपयोग होता रहा है। अब इस वर्ष टकरूपुरा में नया 220 केवी उपकेंद्र चालू हो जाने से सभी कस्बों को टकरूपुरा से जोड़ दिया। इस लाइन को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखने की योजना थी। ताकि कभी टकरूपुरा की लाइन में फाल्ट हो तो इस लाइन के उपयोग से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है। यही कारण है कि लाइन को समाप्त नहीं किया गया।
भूप सिंह, एसडीओ