फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सभी सरकारी इमारतों में स्थापित हों वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

सभी सरकारी इमारतों में स्थापित हों वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
सभी सरकारी इमारतों में स्थापित हों वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
इटावा। सूखा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे ने मंगलवार बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भूगर्भ जल स्तर को नीचे गिरने से रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, तहसीलों, नगर पालिका/नगर पंचायतों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए जाएं। सूखा से निपटने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। इस बैठक में जलनिगम के एक्सईएन की जगह मौजूद प्रतिनिधि को बैठक से जुड़े बिंदुओं की जानकारी न होने और बिजली विभाग के एसई के अनुपस्थित होने पर चेतावनी करने के साथ एमडी को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि रिबोर योग्य हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराया जाए। पशुओं का टीकाकरण हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंंचाई से कहा कि सभी तालाबों में नहरों से पानी भरवाया जाए। जिन तालाबों में नहरों से पानी भरवाना संभव न हो। वहां उनमें ट्यूबवेल से पानी भरवाया जाए। उन्होंने कहा कि नहरों को रोस्टर के अनुसार संचालित करना सुनिश्चित करें। बिजली की वजह से खराब नलकूपों को तत्काल ठीक कराया जाए। सभी ट्यूबवेल आपरेटर ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश कि स्वास्थ्य केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। क्योंकि सरसईनावर स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों व महिलाओं से टीकाकरण के लिए पैसे मांगे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्हाेंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय में रिजर्व बेड रखे जाएं। मेरी मिट्टी मेरा गांव के तहत तालाब खुदवाए जाएं। ताकि जो तालाब जैसा है वैसा मौके पर दिखाई दे। इस दौरान एडीएम जितेंद्र कुमार कुशवाहा, सभी एसडीएम, बीडीओ व जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी सरकारी इमारतों में स्थापित हों वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
सूखा से निपटने की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
जलनिगम व बिजली के दो अधिकारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed