{"_id":"596bb0654f1c1baf4c8b46ac","slug":"31500229733-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों पर हमला देश को अस्थिर करने की साजिश: वसीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों पर हमला देश को अस्थिर करने की साजिश: वसीम
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। पचराहा पर हुई शोकसभा में मुस्लिम धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों ने श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वसीम चौधरी ने कहा कि आतंकी देश को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चाहिए कि वह जनता की भलाई के लिए कार्य करे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बार्डर पर जवान शहीद हो रहे हैं। देश के अंदर नागरिक सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर मौलाना वाजिद, हाजी व कारी शफीक, हाफिज मुइन चमन, कारी सरफराज, हाजी इशहाक सनाउल्ला, नदीम अहमद एडवोकेट, हाफिज मोहम्मद अहमद चिश्ती, फिरोज खां, नईम एडवोकेट, शानू, मो.अयूब, शमीम अंसारी, इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।
- मुस्लिम धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों ने अमरनाथ यात्रियों को दी श्रद्धांजलि