{"_id":"68b9118e01929912b8b98b91b2a5c3fd","slug":"30-percent-candidates-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चकबंदी लेखपाल परीक्षा रविवार को
विज्ञापन
जिले के 76 केंद्रों पर हुई। 72288 अभ्यर्थियों की काफी बड़ी संख्या को
देखते हुए इस परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया। परीक्षा में कुल
करीब 30 फीसदी अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आसपास जिलों के युवक इस परीक्षा में शामिल हुए। लेखपाल परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। परीक्षा केंद्र बनाए गए शैक्षिक संस्थानों के बाहर सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थी खड़े नजर आए।
अभ्यर्थियों की आवाजाही के चलते रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर खासी भीड़भाड़ रही। परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी एडीएम ईश्वरचंद्र विभिन्न केंद्रों पर जाकर जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि करीब 30 प्रतिशत अभ्यर्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं।