फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   30 FIR and 62 lac recover on power checking

62.42 लाख की वसूली, 30 पर एफआईआर

Wed, 14 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 14 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
30 FIR and 62 lac recover on power checking

जिले भर में लाइन लॉस पर काबू पाने तथा विद्युत चोरों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा है। दूसरे दिन जिले में 62.42 लाख से अधिक का बकाया वसूल किया गया है। बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मौके पर 106 उपभोक्ताओं क ो कनेक्शन जारी किए गए हैं। मंगलवार को विद्युत विभाग की टीमों ने 734 घरों पर दस्तक दी। इस बार के  अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कनेक्शन के साथ घरों के बाहर मीटर भी तुरंत लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-1 राजेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि दूसरे दिन रानीबाग से तहसील चौराहे तक डोर टू डोर अभियान चलाया गया। 145 कनेक्शन चेक किए गए। पांच चोरी के प्रकरण पकड़े गए। सभी से मौके पर ही 24 हजार का समन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 उपभोक्ताओं को मौके पर ही नए कनेक्शन देकर घरों के बाहर मीटर लगाए गए। तीन उपभोक्ताआें के मीटरों के लोड बढ़ाए गए। 5.30 लाख का बकाया पाए जाने पर 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए। अभियान के दौरान 27.80 लाख प़ुराना बकाया वसूल किया गया है।

खंड-2 में चलाए गए अभियान की जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता धनीराम मौर्य ने बताया चार दलाें के द्वारा दूसरे दिन 589 कनेक्शन चेक किए गए। 35 लोगों को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया है। इनमें से पांच ने तो मौके पर ही 12 हजार का समन शुल्क वसूल किया गया है।

समन श़ुल्क न देने पर 30 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। 11 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है। 13 कनेक्शनों को डोमेंसियल से कामर्शियल किया गया है। 76 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन देकर मौके  पर घर के बाहर मीटर लगा दिए गए।

मैकेनिकल मीटर बदलकर 49 इलेक्ट्रोनिक्स मीटर लगा दिए गए हैं। 9.65 लाख का बकाया होने पर 31 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए है। 217 उपभोक्ताओं से 34.62 लाख का पुराना बकाया वसूल किया गया है।

उधर, महेवा में चेकिंग अभियान चलाने के बाद एसडीओ आरबी चौधरी की टीम शाम करीब 4.30 बजे अंदावा के लिए रवाना हुई। जैसे ही गांव के लोगों को टीम के आने की सूचना हु़ई लोगों ने पत्थर तथा झांकर डाल कर रास्ता रोक लिया तथा पथराव करने के लिए एक दूसरे को उकसाने लगे।

टीम को करीब एक घंटे तक रोककर गांव के रास्ते में ही रखा गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कटिया उतार ली। जानकारी मिलने पर एसडीएम चकरनगर प्रमोद तिवारी, सीओ रामकृपाल सिंह, बकेवर थानाध्यक्ष जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा अभियान चलाया गया।

पुलिस ने तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इनमें एक आटा चक्की संचालक हरेंद्र सिंह को पकड़ा गया है। तीनों को पकड़कर थाने लाया गया। आटा चक्की संचालक पर 1.30 लाख का जुर्माना किया गया है।


घरों में ताले डालकर ग्रामीण हुए गायब
जसवंत नगर में बिजली चेकिंग से बचने के लिए उपभोक्ता तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ग्रामीण अपने-अपने घरों के ताले लगाकर टीम के आने से पहले ही गायब हो गए। चेकिंग टीम ने फिर भी जो मकान खुले थे, उनकी चेकिंग की। गांव में कैंप भी लगाया और लगभग साढे़ 4 लाख की वसूली की गई। 40 बकाएदारों के कनेक्शन काटे और 17 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफ आईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed