{"_id":"6446d0e436bfb99ef6031464","slug":"3-arreseted-in-car-loot-etawha-news-c-12-knp1030-197536-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नशीला जूस पिलाकर कार लूटने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नशीला जूस पिलाकर कार लूटने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा/सैफई। मेडिकल कॉलेज से मरीज को लाने के नाम पर कार बुक कराकर चालक को नशीला जूस पिलाने और कार लूटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से दो कारें बरामद हुई हैं।
एसएसपी ने पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान बताया कि औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला रमी निवासी वीनेश कुमार को आठ अप्रैल को एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने बताया कि एक मरीज सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसे लाने के लिए कार बुक कराई। इस पर विनेश ने भाई दिनेश को कार लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
वहां कुछ लोगों ने दिनेश को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और कार लूट ले गए थे। इस पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सोमवार सुबह सैफई थाना प्रभारी यशवंत कुमार मेडिकल कॉलेज तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास कुछ संदिग्ध खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहुल निवासी ग्राम विरहुन थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात, दानिश निवासी ग्राम खानपुर थाना फफूंद जनपद औरैया व विकास यादव निवासी सामपुर थाना बिधूना जनपद औरैया बताया है। चोरी की गई कार के पार्ट्स दूसरी कार में लगा देते थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।