फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   29 health sub-centres will improve the health of the villagers

29 स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्रामीणों की सुधारेंगे सेहत

Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
29 health sub-centres will improve the health of the villagers
इटावा। अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाशिंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर की दौड़ लगाने से काफी हद तक छुटकारा मिलने वाला है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जिले के ग्रामीण इलाकों में 29 स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

फिलहाल स्वास्थ्य उपकेंद्र किराये के भवनों में चलेंगे। इसके बाद उपकेंद्रों के अपने भवन भी बना दिए जाएंगे। कोरोनाकाल में जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को शहरों की ओर इलाज के लिए भागना पड़ा था।
विज्ञापन

उसको मद्देनजर रखते हुए और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल करते हुए इटावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य विभाग ने उपकेंद्र खोलने के लिए 29 स्थानों को चिह्नित भी कर लिया है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं, बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को बीमार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती है।
अब गांव में ही उनको बेहतर उपचार मिल सके। इसके लिए शासन ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 29 स्वास्थ्य उप केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने के निर्देश मिलते ही जिले का स्वास्थ्य महकमा भी सक्रिय हो गया है।
विभाग ने 29 स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के लिए किराये के भवनों को चिह्नित कर लिया है। फिलहाल नए स्वास्थ्य उपकेंद्र किराये की बिल्डिंग संचालित किए जाएंगे।
सरकार ने इसके लिए बिल्डिंग का किराया तीन हजार रुपये तय किया है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए मकान मालिक से तीन साल का एग्रीमेंट भी किया जा रहा है।
उधर, सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 29 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के आदेश शासन से मिले हैं। उपकेंद्र खोलने के लिए गांवों को भी चिह्नित कर लिया गया है।
किराये के मकान की भी व्यवस्था कर ली गई है। फिलहाल गांव के पास की पीएचसी में तैनात एएनएम को उपकेंद्र में तैनात किया गया है। शासन ने इन उप केंद्रों के लिए एएनएम का चयन भी कर लिया है।
यहां खुलेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
बढ़पुरा ब्लॉक के पुरा मुरौंग, बसरेहर ब्लॉक के मसनाई, गोरा दयालपुर, कर्री, सरसई हेलू, इटगांव, सुल्तानपुर राहिन, सराय मलपुरा, परौली रामायन, खेड़ा हेलू, भरथना ब्लॉक के मुडै़ना मलौसी, बेटियापुर, लड़मपुर पचार, करवा फूलपुर।
कुर्रा, चकरनगर ब्लॉक के हरौली बहादुरपुर, जसवंतनगर ब्लॉक के हजरतपुर, महामई, जैनपुर नागर, सैफई ब्लॉक के लरखौर, बियारी मरचुरा, फूलापुर, ताखा ब्लॉक के तीरखी त्रिलोकपुर, ककराही, पुरैला, बछरोही, अढहरपुरा और महेवा ब्लाक का स्माइलपुर मनईमऊ शामिल है।
पीएचसी की एएनएम संभालेगी काम
ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले नए स्वास्थ्य उपकेंद्र की जिम्मेदारी निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम को सौंपी गई है। ये एएनएम पीएचसी के साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी काम संभालेगी। इसके लिए एएनएम को किसी तरह का अतिरिक्त देय या भत्ता नहीं मिलेगा।
ये सुविधाएं मिलेंगी
जिले में खुल रहे नए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच, टीकाकरण, डिलीवरी के अलावा बच्चों का नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाकरण, संचारी रोग के रोगियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराना और सरकार की तरफ से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।
जल्द ही नए उप केंद्रों पर एएनएम की तैनाती की जाएगी। उप केंद्र की बिल्डिंग के निर्माण के लिए सरकारी जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए राजस्व व प्रशासनिक अफसरों से बातचीत चल रही है।
जल्द ही नए उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिह्नित गांव में सरकारी जमीन मिलने की उम्मीद है। उसके बाद उप केंद्र की बिल्डिंग अपने जमीन पर होगी। अभी गांवों में नए उपकेंद्र खोल दिए गए हैं। जल्द ही सभी 29 गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोल दिए जाएंगे।
- डॉ. भगवान दास, सीएमओ
आठ गांवों में खोले गए स्वास्थ्य उपकेंद्र
इटावा/निवाड़ीकला। सीएचसी बसरेहर के इटगांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास सचान ने बताया कि बसरेहर सीएचसी के अंतर्गत इटगांव, खेड़ाहेलू, मसनाई, बीना सहित आठ ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं।
महेवा के टड़वा स्माईलपुर में स्वास्थ्य विभाग ने किराये का भवन लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र खोला है। महेवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक अमर सिंह के हाथों उपकेंद्र का उद्घाटन कराया।
अधीक्षक ने बताया कि महेवा ब्लॉक में टड़वा स्माईलपुर और मनियामऊ दो उपकेंद्र खोले गए हैं। उपकेंद्र पर शीघ्र ही एएनएम की नियुक्ति की जाएगी। उपकेंद्र पर जच्चा-बच्चा के लिए टीकाकरण व प्रसव के लिए सभी व्यवस्थाएं रहेंगी।

समय-समय पर उपकेंद्र में कोरोना टीकाकरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभाग के दिलीप कुमार, महेंद्र पाल सिंह, एएनएम पूजा, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान हरिकेश यादव, विश्राम सिंह, प्रवीन भदौरिया, शिवेंद्र सिंह, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed