फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   26 got tested for dengue with the kit, three found symptoms

Etawah News: 26 ने कराई किट से डेंगू की जांच, तीन में मिले लक्षण

Thu, 30 Nov 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
26 got tested for dengue with the kit, three found symptoms
इटावा। सर्दी शुरू होने के बावजूद डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के निकलने का सिलसिला जारी है। रोजाना ही डेंगू के लक्षण वाला कोई न कोई मरीज निकल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 26 मरीजों ने डेंगू की किट से एनएस 1 जांच कराई। इनमें से तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें नौरंगाबाद चौकी के पास एरिस, शिवा कॉलोनी से प्रिंस व गांव नगला बाबा की रहने वाली करिश्मा शामिल हैं। जिला अस्पताल के संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले छह मरीज भर्ती हैं। जबकि महिला एवं शिशु वार्ड में बुखार के नौ मरीज भर्ती हैं। इनमें पांच महिलाएं व चार बच्चे शामिल हैंं।

नवंबर माह में पांच दिन के अवकाश को छोड़कर शेष 25 दिन में 1057 मरीजों ने पैथोलॉजी लैब में डेंगू की एनएस 1 जांच कराई। यानी 42 मरीजों ने रोजाना किट से डेंगू की जांच कराई। जबकि इन 25 दिनाें में 279 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। यानी रोजाना 11 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। चिकित्साधिकारी डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि अब डेंगू के केस मिलने कम होते जा रहे हैं। आगामी दस से पंद्रह दिन बाद संभवत: डेंगू के लक्षण वाले मरीज निकलने ही बंद हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed