{"_id":"63c4447cdd5ed40c012b46ec","slug":"250-kuan-dried-etawah-news-knp7390154121-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: देखरेख के अभाव में ढाई सौ कुंओं का अस्तित्व समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: देखरेख के अभाव में ढाई सौ कुंओं का अस्तित्व समाप्त
विज्ञापन
बकेवर। शहर और गांवों में कभी जल का मुख्य स्त्रोत रहे 250 कुएं अस्तित्व खो चुके हैं। इनमें कई कुएं ऐतिहासिक हैं। इनके संरक्षण पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। वहीं लोगों ने भी इनकी उपेक्षा की।
कुओं से पानी खींचने से कसरत भी होती थी। आधुनिक सुविधाओं के आने से लोग इनसे विमुख होते गए। बुद्धिजीवियों व इतिहास प्रेमियों को इस बात का मलाल है कि आने वाली पीढ़ी ऐतिहासिक विरासत को देखने से वंचित हो जाएगी। इस दौर में जो कुएं बचे हैं, उनमें कचरा डाला जा रहा।
कस्बा लखना निवासी समाजसेवी इंद्र कुमार जैन बताते हैं कि एक समय बाग, बगीचे, ग्राम पंचायत, मंदिर आदि स्थानों पर कुएं खुदवाए जाते थे। इनमें मौसम के प्रतिकूल होने पर भी पानी रहता था। सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडे का आनंद मिलता था। प्रकाश बाबू व नरेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि गांव के लोग शुभ कार्य में शादी से पहले दूल्हे को ले जाकर कुएं का पूजन करते हैं। वर्षों पूर्व कुएं घर की शान व पहचान थे। जो देखरेख के अभाव में अस्तित्व खोते जा रहे हैं।
विज्ञापन
समाज सेवी अजय प्रताप सिंह राठौर व प्रवेंद्र किशोर दीक्षित का कहना है कि कुओं को संरक्षित करने की जरूरत है। वहीं एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत ने बताया कि महेवा ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी व सार्वजनिक कुओं की मरम्मत का कार्य जारी है।