फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   25 people sick from eating cheese in marriage

शादी में पनीर खाने से 25 लोग बीमार

Fri, 30 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 30 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

शादी की दावत में पनीर की सब्जी खाकर 25 लोगों की हालत बिगड़ गई। अचानक लोगों को उल्टी करते देख समारोह में हड़कंप मच गया। आनन फानन लोगों ने उन्हें प्राइवेट चिकित्सकों के पास पहुंचाया जबकि चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।

विज्ञापन


शहर की रामलीला रोड स्थित एक मैरिज हाल में गुरुवार को शादी थी। शाम को निमंत्रण खाने पहुंचे लोगों ने जैसे ही पनीर की सब्जी खाई उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां होने लगीं। आननफानन सभी को प्राइवेट चिकित्सकों के पास ले जाया गया।
विज्ञापन


जबकि मुन्नी देवी पत्नी कमलजीत, राजेंद्र गौर पुत्र रामसेवक, संतोष भदौरिया पुत्र जगदीश, रेखा पांडेय पत्नी राजेश पांडेय को हालत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान शादी समारोह में हड़कंप मचा रहा। लड़की पक्ष के लोगों ने खाना चेक किया तो पनीर की सब्जी में कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस सब्जी को दावत से हटा दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती लोगों ने बताया कि 25 लोगों की हालत खराब हुई थी। कुछ लोग प्राइवेट डाक्टरों के पास इलाज के लिए चले गए थे। जिला अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि यह फूड प्वाइजनिंग है। डाक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि शादी या अन्य समारोह में खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed