फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   25 castes living in the same house

Etawah News: एक ही घर में रह रहीं 25 जातियां

Mon, 19 Jan 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 castes living in the same house
फोटो 29:: बकेवर क्षेत्र के एक बूथ पर मतदाताओं को जानकारी देते बीएलओ। संवाद
इटावा। डेढ़ महींने तक चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के बाद तैयार हुई अनंतिम मतदाता सूची में गंभीर खामियां सामने आ रहीं है। अक्तूबर 2025 को आधार मानकर वर्ष 2003 की सूची से मिलान के बाद अनंतिम सूची बनी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी इस अनंतिम सूची में खामियों की भरमार है। कहीं पुरुष को महिला बना दिया गया तो किसी को थर्ड जेंडर में दर्ज कर दिया गया। इसके साथ ही एक ही घर में रहने वाले मतदाताओं को अलग-अलग पोलिंग बूथों से जोड़ दिया गया है। चकरनगर में एक ही मकान नंबर पर अलग-अलग धर्म और जातियों के 25 लोगों के नाम दर्ज मिले।
विज्ञापन


फॉर्म-6 (नया नाम)- 15,662
फॉर्म-7 (नाम विलोपन)- 300
फॉर्म-8 (संशोधन)- 3,065

चकरनगर। जवाहर इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 427 की एसआईआर सूची ने सबको चौंका दिया है। यहां मकान संख्या 123 में मुस्लिम, ब्राह्मण, यादव, दिवाकर और गुप्ता समाज के कुल 25 लोगों का पंजीकरण एक साथ दर्ज है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्वे प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी हुई है। डॉ. महावीर सिंह यादव के इस मकान में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के एक साथ 25 नाम दर्ज होने से सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने शिकायत मिलने पर सत्यापन का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


बकेवर। क्षेत्र के सरायमिट्ठे और लवारपुरा बूथों पर बीएलओ ने नई समस्या उजागर की है। बीएलओ उपासना और बिजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मतदाताओं की ऑनलाइन मैपिंग करके भेजी थी लेकिन, सर्वर या तकनीकी खामी के कारण पोर्टल पर मैपिंग नहीं दिख रही है। अब 20 से अधिक मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताखा। मौहरी बूथ पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला मतदाता के नाम के आगे जेंडर कॉलम में उभयलिंग दर्ज पाया गया। बीएलओ दीपक गुप्ता ने बताया कि डिजिटल सूची में तकनीकी त्रुटि के कारण लिंग गलत प्रदर्शित हो रहा था। एसडीएम श्वेता मिश्रा के निर्देश पर तत्काल फॉर्म-8 भरवाया गया, ताकि डिजिटल डेटा में सुधार कर मतदाता की सही पहचान अंकित की जा सके।


जहां पर भी गलतियां रह गईं हैं उन्हें सुधारने का काम तेजी से किया जा रहा है। अंतिम सूची जारी करने से पहले सभी संशोधन कर लिए जाएंगे।
अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed