{"_id":"5efc94148ebc3e4301258a4f","slug":"240-coron-positive-and-13-lost-their-lives-in-30-days-etawha-news-knp568606830","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिन में 240 पॉजिटिव और 13 की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिन में 240 पॉजिटिव और 13 की हुई मौत
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केसों के मामले में जून के महीना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 30 दिन में 240 पॉजिटिव केस मिले। यानी हर रोज आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 13 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
एक दिन में सर्वाधिक पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकार्ड 22 जून को बना जब एक दिन में 39 पॉजिटिव केस मिले। जून में बढ़ते मामलों ने लोगों को चिंता में डालने दिया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव पहला केस 14 अप्रैल को मिला था।
इस महीने कुल दो पॉजिटिव केस मिले। मई में 48 केस मिले, जबकि एक पॉजिटिव की मौत हुई। जून खत्म होने पर पॉजिटिव केसों की संख्या 290 रही,14 लोगों की मौत भी हुई। इसमें दो नवजात भी पॉजिटिव मरीजों में शामिल रहे।
विज्ञापन
जून में ही बसरेहर क्षेत्र में एक ही परिवार के 15 लोग एक साथ पॉजिटिव मिले।
पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने आलमपुर हौज रोड स्थित नारायण कॉलेज को 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाया। मौके की गंभीरता को देखते हुए ग्राम कंधनी में एक और 100 बेड के अस्पताल को तैयार रखा गया है।
इसे कभी भी जरूरत पड़ने पर शुरू किया जा सकता है। इधर इन सब तैयारियों के बीच शहर में 500 बेड के एक और अस्पताल के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। शासन की मंजूरी मिलते ही इसे शुरू कराया जाएगा।