फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   24 hours electricity on Diwali, bad meters will also be replaced

दिवाली पर 24 घंटे बिजली, खराब मीटर भी बदलेंगे

Sun, 20 Oct 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
24 hours electricity on Diwali, bad meters will also be replaced
इटावा। दिवाली पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के संबंध में मुख्य अभियंता ने बैठक कर अधिकारी व कर्मचारियों को डयूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ ही खराब मीटरों को तत्काल बदलने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण करने की बात कही। बिजली बकाया को लेकर आरसी जारी करने और वसूली अभियान तेज करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों से कहा कि बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक तेज किया जाए। इसके अलावा शहरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में निर्धातिर शेडयूल के अंतर्गत बिजली दिए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बिजली संबधी जो शिकायतें आ रही हैं, उन्हें अधिकारी गंभीरता से लें। शिकायतों को डायरी में लिखकर जिस अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है उससे यह भी जानकरी करें कि आखिर उसने समस्या का निदान किया है या फिर नहीं। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान तेज करने की बात कही है। कहा कि अक्सर यह आरोप लगते रहते हैं कि मीटरों में कमी है और उसकी सुनवाई कार्यालय में नहीं हो रही है, इस प्रकार की शिकायतों को कार्यालय में ही निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक में अधीक्षण अभियंता पवन अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता राहुल बाबू , अधिशाषी अभियंता द्वितीय पीएम प्रभाकर, अधिशाषी अभियंता पीएन प्रसाद, अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह एसडीओ लव कुमार, एसडीओ राहुल यादव, एसडीओ राकेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा पर जोर
बिजली संबंधित जो विकास कार्य संबधित एजेंसियां कर रही हैं, उन पर नजर रखी जाए। उन्हें मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। राजेंद्र प्रसाद, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर कर्मचारी रहें मुस्तैद
दिवाली पर्व को रोशनी का पर्व कहा जाता है। जिसमें प्रत्येक घर में रोशनी के लिए झालर डालकर रोशनी की जाती है। जिससे करीब 30 प्रतिशत लोड बढ़ जाता है। दिवाली पर बढे़ हुए लोड को लेकर तथा पर्व पर किसी प्रकार की कोई शिकायत न आने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली पर्व एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसको लेकर लोग लंबे समय से तैयारियां कर रहे हैं। बिजली कर्मचारी दिवाली के मौके पर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed