{"_id":"5f21824d8ebc3e63a61f2763","slug":"23rd-death-from-corona-11-infected-etawha-news-knp573893056","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जिले में हुई 23 वीं मौत,11 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जिले में हुई 23 वीं मौत,11 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 663 हो गई है।
66 साल के कोरोना संक्रमित की मंगलवार की शाम सैफई कोविड अस्पताल में मौत हो गई। अब तक जिले में 23 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध को 16 जुलाई की शाम को सैफई में भर्ती कराया गया था।
28 जुलाई को शाम साढे़ सात बजे के करीब उनकी मौत हो गई। वृद्ध की 18 जुलाई को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
बुधवार को 11 संक्रमितों की आई जांच रिपोर्ट में पांच इटावा के तीन सैफई और 1-1 जसवंतनगर, इकदिल के अलावा भदावरी बाह का 75 साल का वृद्ध है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। हालांकि वह मंगलवार को ही होम आइसोलेट हो गए थे। अभिषेक यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं।
वे सैफई परिवार के दूसरे सदस्य हैं जो कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 14 जून को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी संक्रमित हो गए थे। जो ठीक हो चुके हैं। अन्य संक्रमितों में 75 साल के वृद्ध चार दिन पूर्व संक्रमित मिले सीएमओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पिता हैं।
इसी प्रकार कलक्ट्रेट कालोनी में 44 साल की महिला संक्रमित मिली है। तीन दिन पूर्व पति जो कलक्ट्रेट कर्मी है संक्रमित मिला था।
शहर के पुरबिया टोला में तीन लोग संक्रमित मिले। इनमें 30 और 34 साल के दो भाई हैं। जिनकी होमगंज में किराना की दुकान है।
एक अन्य 20 वर्षीय महिला है, जिसने गले में खराश होने पर जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सैफई में एक तीन साल के बच्चे के अलावा 40 साल की महिला चिकित्सा विश्वविद्यालय में फार्मासिस्ट है, जबकि 47 साल का व्यक्ति एकाउंट विभाग में कार्यरत है संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
इकदिल में खिड़किया मोहल्ला निवासी 40 साल का सब्जी विक्रेता है। इसे तीन दिन पूर्व सांस लेने में दिक्कत और गले में परेशानी की वजह से सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था।
कोरोना जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अन्य संक्रमित मोहल्ला फक्कड़पुरा जसवंतनगर की 20 वर्षीय युवती है।
जिले में पांच दिन में 101 संक्रमित मिल चुके हैं। 29 दिन में यह आंकड़ा बढ़कर 369 हो गया। इन 29 दिनों में नौ संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना से अब तक 439 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।