फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   23,115 teenagers enthusiastically got vaccinated

23,115 किशोरों ने उत्साह से लगवाया टीका

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
23,115 teenagers enthusiastically got vaccinated
इटावा/बकेवर। कालेजों में पढ़ने वाले 15 से 17 साल के छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाने के उद्देश्य से गत तीन जनवरी से कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 1.10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी टीका लगाने का उद्देश्य है। शुक्रवार को 23,115 किशोरों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अवकाश के दिनों में भी छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जिले में 53 कोरोना संक्रमित और मिले। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए किशोरों का उत्साह मकर संक्रांति के अवकाश के बावजूद शुक्रवार को देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के छह विद्यालयों में हुए वैक्सीनेशन कैंप में 274 किशोरों ने वैक्सीनेशन करवाया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ ने स्वास्थ्य कर्मियों का पूरा सहयोग किया।
महेवा विकास खंड के छह विद्यालयों में जनता इंटर कालेज में 75, कलावति राम प्यारी बालिका विद्यालय में 119, लोक मान्य इंटर कालेज में 20, एसआरवी एमएचसी उझियानी विद्यालय में 20, कमल नयन लखना विद्यालय में 20, ज्ञान स्थनी विद्यालय परसुपुरा विद्यालय में 20 किशोरों ने वैक्सीनेशन करवाया।
कुल मिलाकर छह कैंपों में 274 किशोरों ने वैक्सीनेशन करवाया। महेवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी के अनुसार, सीएचसी के अंतर्गत कई केंद्रों पर 885 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
उधर, जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार अब तेजी से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सर्वाधिक 53 केस मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 243 हो गई है। इनमें सैफई चिकित्सा विवि के छह डाक्टर भी शामिल हैं।
तीन दिन में ही 138 संक्रमित मिल चुके हैं। 190 संक्रमितों में से करीब 157 मरीज ऐसे हैं, जिनको वैक्सीन लग चुकी है।
नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया कि शुक्रवार को एक और संक्रमित के ठीक होने से अब तक पांच कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि शुक्रवार को 53 मिले संक्रमितों में एक को सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया गया है।
बताया कि अभी तक जनपद में ओमिक्रॉन को कोई मरीज नहीं मिला। इस समय सक्रिय केसों की संख्या 238 और होम आइसोलेट मरीजों की संख्या 211 है, जबकि शेष अन्य दूसरे जनपदों के संक्रमित हैं।
बताया कि बृहस्पतिवार तक 6,219 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 3,079 की एंटीजन, 2,992 की आरटीपीसीआर व 148 लोगों की सैफई में आरटीपीसीआर जांच हो चुकी है।
शुक्रवार को 53 संक्रमितों में सबसे ज्यादा 18 सैफई क्षेत्र में, इनमें भी 15 चिकित्सा विश्वविद्यालय में मिले।
शहर में अज्ञात नौ संक्रमितों के अलावा शक्तिधाम में तीन, फ्रेंड्स कालोनी, आवास विकास कालोनी और कसाब खाना में दो-दो, बेरुन कटरा, रेलवे स्टेशन, विजय नगर, कोतवाली, प्रेमनगर, जनता कालेज, महेवा, गाती, सीएचसी भरथना आदि स्थानों में एक-एक संक्रमित मिले।
उधर, एक न्यायिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से दो दिन तक सैनिटाइजेशन कार्य कराया जाएगा। इस वजह से 15 व 16 जनवरी को मुख्यालय स्थित सभी न्यायालय व कार्यालय दो दिन बंद रहेंगे।
यह जानकारी जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के हवाले से प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को अवकाश है, जबकि 16 जनवरी को रविवार है।
बताया कि इस माह में जिस न्यायिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रिमांड कार्य के लिए लगाई गई है, वह यथावत कार्य (अंडर ट्रायल प्रिजनर समेत) करेंगे। 15 जनवरी को सत्र न्यायालयों से संबंधित रिमांड कार्य अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश शीरीन जैदी करेंगी।
किशोरों को 19 तक टीकाकरण पूरा कराएं
इटावा। इन दिनों 15 से 17 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 19 जनवरी तक सभी छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई जानी है।
इस लक्ष्य को समय से पूरा करना है। शुक्रवार को ऑनलाइन कई स्कूलों के प्रधानाचार्य से बातचीत में डीएम श्रुति सिंह ने यह बात कही। कहा कि जिन विद्यालयों में अभी तक सभी छात्र-छात्राओं के वैक्सीन नहीं लगी है।
वे मामले में विशेष रूप से सक्रिय हो जाएं और 19 जनवरी तक सभी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण करा दिया जाए। सरकार की ओर से 3 जनवरी से 15 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है।

उसी क्रम में इटावा में भी अभियान चलाया जा रहा है। अब इसमें तेजी लाई जाएगी। कई स्कूलों में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जिन स्कूलों में अभी वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। वरीयता देते हुए 19 जनवरी तक वैक्सीनेशन का काम पूरा करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed