फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   22 trnsfarmer power will be increaces

Etawah News: फाल्टों से मिलेगी निजात, 22 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी

Thu, 27 Apr 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 27 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
22 trnsfarmer power will be increaces
इटावा। गर्मियों में लोड बढ़ने की वजह से आए दिन होने वाले फाल्ट से शहरी लोगों को निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग शहर के 22 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की कवायद में जुटा है। इस पर काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह के अंदर यह कार्य पूरा हो जाएगा। लोगों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही बिजली की जिले में खपत बढ़ गई है। करीब दस दिन में 27 मेगवाट आपूर्ति बढ़ चुुकी है। मई के शुरुआती सप्ताह तक खपत दोगुनी हो सकती है। इससे आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। शहर में नौरंगाबाद, कटरा शमशेर खां, सावितगंज, घटिया अजमत अली समेत अधिकांश मोहल्लों में शाम होते ही फॉल्ट शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

कभी तार तो कभी ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं भी होती रहती है। इस समस्या से निजात के लिए बिजली विभाग ने शहर में समाधान कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश ने बताया कि इन ट्रांसफार्मरों में 18 ट्रांसफार्मर 250 केवीए और 100, 25 व 10 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि एक- एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे करीब 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। असमय होने वाले फाल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति भी बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जा रही क्षमता
नीलकंठ मंदिर के पास, तहसील परिसर के अंदर, बल्देव चौराहा, एकता कॉलोनी,ऊसरा अड्डा, मकसूदपुरा पाली की टंकी के पास, चिड़ीमार स्कूल के पास,हर्ष नगर, शाहकमर, नौरंगाबाद में ठेका के पास, मालगोदाम के पास, टैंपू स्टैड के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का लोड कम करने के लिए 100 केवीए ट्रांसफार्मर अतिरिक्त लगाया जा रहा है।

अन्य स्थानों में अरविंद पुल के पास, ईदगाह के पास, बंगाली कॉलोनी,पीली कोठी कॉलोनी, ब्रह्मनगर, शहरिया मुस्लिम कॉलोनी, मेवाती टोला में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के अलावा 100 केवीए ट्रांसफार्मर अतिरिक्त लगाया जा रहा है। लवीर नगर में 100 केवीए ट्रांसफार्मर के अलावा 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, हरिओम ईंट भट्टा के पास 25 केवीए ट्रांसफार्मर के अलावा 63 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, चोर बरी के पास 10 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 25 केवीए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed