{"_id":"5fe767098ebc3e40a307a60f","slug":"21-sued-for-attacking-police-one-arrested-etawha-news-knp6022990107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप: पुलिस पर हमला करने वाले 21 उपद्रवियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालोअप: पुलिस पर हमला करने वाले 21 उपद्रवियों पर मुकदमा
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की सूचना पर शुक्रवार रात नगला वले पहुंची पुलिस पर पथराव करने पर 21 उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने, सेवन क्रिमनल एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शनिवार को ऊसराहार थानाध्यक्ष ने नगला वले के सुखदेव यादव पुत्र जगदीश, रजनीश यादव, विपन यादव, छोटे यादव, रविंद्र व रेखा समेत 15 अन्य ग्रामीणों खिलाफ के पुलिस पर जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सुखदेव को तमंचा समेत शुक्रवार रात को पकड़ लिया।
जिससे शनिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष गगन कुमार गौंड ने बताया शुक्रवार रात को नगला वले निवासी शिशुपाल व रजनीश में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले व फायरिंग हो गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस पर रजनीश के परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस कर्मियों ने गलियों में आड़ में खुद को सुरक्षित किया था। पुलिस ने घेराबंदी कर सुखदेव यादव को देर रात पकड़ लिया था।
एसडीएम ने निपटाया था विवाद
शिशुपाल की नाली का पानी रजनीश नहीं निकलने दे रहा था। शिशुपाल ने पुलिस व तहसील में नाली खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। चार दिन पहले एसडीएम सत्यप्रकाश ने मौके पर पहुंच कर नाली के पानी निकासी का विवाद निपटा दिया था। इस बात से रजनीश रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार को दोनो पक्षों मे पहले कहासुनी के बाद पथराव व फायरिंग हो गई थी।