फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   205 golden cards made in health fair

आरोग्य मेले में 205 गोल्डन कार्ड बने

Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
205 golden cards made in health fair
इटावा/जसवंतनगर/बकेवर/महेवा। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2361 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 946 पुरुष, 779 महिलाएं और 636 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. शिवचरन ने बताया आरोग्य मेला में 102 डाक्टरों एवं 68 पैरा मेडिकल स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान 205 गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि 396 लोगों की कोविड और 352 लोगों की मलेरिया जांच की गई।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 115 गर्भवती महिलाओं ने जांच कराई। बलरई एवं जसवंतनगर शहरी पीएचसी पर कम संख्या में मरीज पहुंचे, लेकिन सरकारी तंत्र के लोग मेलों से दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के आसपास के गांव की आंगनबाड़ी, आशा बहू, जिनकी ड्यूटी मेले में लगाई गई, वह नहीं पहुंची। ग्राम बलरई पीएचसी पर 35 मरीज दवा लेने पहुंचे, जबकि पांच लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
इस मौके पर डॉ. विवेक गुप्ता, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर यादव, फार्मासिस्ट शैलेंद्र माधव त्रिपाठी, वार्ड ब्वाय राजेश कुमार उपस्थित रहे। नगरीय पीएचसी पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सिविका, फार्मासिस्ट लक्ष्मी नारायण चौधरी, स्टाफ नर्स सपना यादव उपस्थित रहे।
बकेवर क्षेत्र के कई पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला नहीं लगे। सप्ताह के सातों दिन लोगों को उपचार मिलने की व्यवस्था के तहत शुरू किए गए आरोग्य मेला लगने को लेकर रविवार को उहापोह की स्थिति रही।
कुछ पीएचसी पर स्टाफ के अभाव में आरोग्य मेला नहीं लगा। महेवा सीएचसी के तहत पांच पीएचसी में तीन पर ही आरोग्य मेला लगा। लखना पीएचसी पर डॉ. अनीता, डॉ. एके सचान के नेतृत्व में लगे मेले में 13 मरीजों का उपचार किया गया।
बिजौली पीएचसी पर आरोग्य मेला नहीं लगा। फार्मासिस्ट पंकज कटियार ने बताया कि 26 दिसंबर के बाद मेला नहीं लगने के निर्देश थे। इस वजह से रविवार को आरोग्य मेला नहीं लगा। नया आदेश मिला नहीं था।
अहेरीपुर पीएचसी पर भी किसी चिकित्सक के न होने से रविवार को आरोग्य मेला नहीं लग सका। पीएचसी बहादुरपुर पर फार्मासिस्ट सुनील राजपूत की देखरेख में मेला लगा।
उधर, महेवा सीएचसी प्रभारी डा. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मेला लगने के संबंध में देर रात मैसेज से जानकारी मिलने के बाद जहां जो व्यवस्था हो सकती थी, वह की गई।
बताया कि लखना, बहादुरपुर, उरेंग पीएचसी में मेला लगा। बिजौली व अहेरीपुर में स्टाफ न होने के कारण आरोग्य मेला नहीं लग सका। अहेरीपुर में तैनात डॉक्टर को महेवा में ही ड्यूटी पर बुलाया गया था।
हनुमंतपुरा में 36 मरीजों का परीक्षण
चकरनगर। हनुमंतपुरा पीएचसी पर आरोग्य मेले में तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों का परीक्षण के बाद उपचार किया गया। डॉ. शशांक चौधरी के अनुसार, 36 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

जांच के बाद सभी को दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य मेले में सर्वाधिक मरीज खांसी, जुकाम के पहुंचे। इस मौके पर डॉ. प्रशांत चौधरी, मीनेंद्र तिवारी, आयुष्मान प्रभारी अनुराग भदौरिया, फार्मासिस्ट सुग्रीव ओंकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed