फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सीटें फुल होने से ट्रेन यात्रियों के छूट रहे पसीने

सीटें फुल होने से ट्रेन यात्रियों के छूट रहे पसीने

Mon, 06 May 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीटें फुल होने से ट्रेन यात्रियों के  छूट रहे पसीने
इटावा। मई का महीना शुरू होते ही ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो गई हैं। गर्मी की छुट्टियों में घूमने का इरादा रखने वालों की परेशानी बढ़ा दी है। हावड़ा की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। बुकिंग कराने पर काफी पीछे के नंबरों की वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन


कम दूरी की गोमती और इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में सीट रिजर्वेशन फुल चल रहा है। हालात यह कि डाउन साइड की कई ट्रेनों में वेटिंग तक बंद हो चुकी है। ऐसे में उन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। जो 10 मई से शुरू हो रही गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाए हुए हैं। ऐसे लोगों को आरक्षित टिकट न मिलने पर निराशा हो रही है। तमाम लोग इस उम्मीद में वेटिंग का टिकट ले रहे हैं कि आने वाले दिनों में शायद उनकी सीट कंफर्म हो जाए।
विज्ञापन

रविवार को यहां रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने आए रविंद्र चौहान ने बताया कि इस बार केदारनाथ धाम जाने का प्रोग्राम बनाया है। चार लोगों का रिजर्वेशन कराया लेकिन सीट कंफर्म नहीं मिली। राजेश दीक्षित ने बताया कि इलाहाबाद जाने के लिए रिजर्वेशन कराने आए थे। सीट तो कंफर्म नहीं हुई। फिर भी रिजर्वेशन करा लिया है। इसी प्रकार शुभम द्विवेदी ने बताया कि अगले महीने के अंत वैष्णो देवी जाने के लिए रिजर्वेशन कराने पर वेटिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेेनें कानपुर की ओर जाने वाली वेटिंग की स्थिति
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 125
कैफियत एक्सप्रेस 100
मुरी एक्सप्रेस वेटिंग बंद
कालका एक्सप्रेस 250
नीलांचल एक्सप्रेस 210
पूर्वा एक्सप्रेस 310
अवध एक्सप्रेस 150
वैशाली एक्सप्रेस वेटिंग बंद
संगम एक्सप्रेस 50
फरक्का एक्सप्रेस 300
ऊंचाहार एक्सप्रेस 100
--
डाउन साइड की ट्रेनों में है वेटिंग की समस्या: सतीश तिवारी
इस बारे में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि अभी ज्यादातर वेटिंग डाउन साइड यानी कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। जून माह तक यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। अप साइड यानी दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी हैं लेकिन अभी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed