{"_id":"5c7aba9ebdec22738a475ad3","slug":"201551547038-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी न खुद मिलावट करें और न करने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी न खुद मिलावट करें और न करने दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इन दिनों व्यापारियों को जागरूक कर रही है। शनिवार को विभाग की टीम ने कई जगहों पर व्यापारियों के साथ बैठक की।
उन्हें बताया कि वह मिलावटी आइटमों की बिक्री न करें और न ही किसी अन्य को करने दें। यदि कोई ऐसा करे तो तत्काल विभाग को सूचित करें। कारोबारियों को क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए।
टीम सबसे पहले नगर से सटे बिरारी गांव पहुंची। यहां कई घरों में खोया भट्ठियां चलती है। होली पर्व के मद्देनजर इन दिनों काफी मात्रा में खोया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव के महेश चंद्र की खोया भट्ठी पर इस काम से जुड़े लोगों को बुलाकर टीम ने शासन की मंशा से अवगत कराया। इसी तरह टीम ने भरथना के समसपुरा में मनोज तिवारी, सियाराम, गया प्रसाद, राजीव व विशाल प्रजापति को और चकरनगर तहसील क्षेत्र के ददोरा गांव में पुष्पेंद्र चौधरी को साफ सफाई के साथ खोया बनाने और मिलावट न करने को आगाह किया।
इसके बाद टीम ने शहर के लालपुरा मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें त्रिलोकी नाथ केसरवानी, सदाशिव श्रीवास्तव आदि व्यापारी नेताओं ने हिस्सा लिया।
खाद्य सुरक्षाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। इसके बाद संदिग्ध मिलावट को लेकर सैंपल लिए जाएंगे।