फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   20 meritorious people get cheques, tablets open their faces

20 मेधावियों को मिले चेक, टैबलेट तो खिले चेहरे

Mon, 27 Dec 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
20 meritorious people get cheques, tablets open their faces
इटावा। जिले में वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के टॉपर्स 20 छात्र-छात्राओं को सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक सरिता भदौरिया और भरथना की विधायक सावित्री कठेरिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट तथा चेक बांटे। चेक और टैबलेट पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मेधावियों को प्रोत्साहित कर रही है। आगे की पढ़ाई में उन्हें किसी प्रकार के संसाधनों की कमी न रहे, इसलिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के निर्माण की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं को उठानी है। उन्होंने कहा कि टैबलेट मिलने से पढ़ाई में सुगमता होगी। विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार इंटर पास छात्र-छात्राओं को टैबलेट और मोबाइल वितरण की शुरुआत अटल जयंती के अवसर पर की गई है।
चयनित छात्र-छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बुलाया गया। जहां उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज, नारायणी इंटर कॉलेज जसवंतनगर और चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर की छात्र-छात्राएं शामिल हैं। एक छात्र और छात्रा ऐसे हैं, जिनको यूपी की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान मिला था।
यूपी की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले अर्चना मेमोरियल के छात्र अर्पित यादव तथा मां नारायणी इंटर कॉलेज की छात्रा दीपिका को एक लाख रुपये तथा टैबलेट दिया गया।
अन्य छात्र छात्राओं को 21,000 रुपये और टैबलेट प्रदान किया गया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इनको मिला है सम्मान
अर्पित यादव, दीपिका, आकांक्षा भदौरिया, शालिनी, प्रिंसी पाल, काजल, अमन यादव, अरुण कुमार, अनम, शिवानी, नंदनी, मोनिका शर्मा, अतुल प्रताप सिंह, शिवम शाक्य, आशीष कुमार, आदित्य, संध्या, रितु सोनी, स्नेहा गुप्ता, अंजली यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed